Home > National > असम के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग
असम के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में आज से पहली...

X
मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में आज से पहली...
मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में आज से पहली अगस्त तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। असम के पड़ोसी राज्य अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड में बारिश का असर राज्य के सीमावर्ती जिलों - लखीमपुर, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट पर भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने कहा है कि तेज वर्षा के कारण खतरे वाले क्षेत्रों में जलभराव, अचानक बाढ़, सड़क यातायात में बाधा और भूस्खलन की संभावना है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ए.एस.डी.एम.ए.) ने बताया है कि जिला प्रशासन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय परामर्श पर नज़र रखने की अपील की गई है।
Next Story





