गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की लाइब्रेरियों को जोड़ने वाले ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया

  • whatsapp
  • Telegram
गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की लाइब्रेरियों को जोड़ने वाले ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया
X



गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर की गई इस पहल का उद्देश्य गांधीनगर, कलोल और साणंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बच्चों को पढ़ने की आदत से जोड़ना और उन्हें गांव में ही ज्ञान के व्यापक संसाधन उपलब्ध कराना है।

इस ऐप से अब तक 752 पुस्तकालय जुड़ चुके हैं, जबकि 2 लाख 80 हजार पुस्तकों के भंडार वाले चार बड़े पुस्तकालयों को ग्रामीण पुस्तकालयों के साथ जोड़ा गया है। श्री शाह ने कहा कि ऐप का शुभारंभ पद्मश्री एस.आर. रंगनाथन की जयंती पर किया गया है, जिसे राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गृह मंत्री ने कहा कि इस पहल से गांवों के बच्चों की पुस्तकों के व्यापक संग्रह तक पहुंच होगी। उन्होंने युवा मन को आकार देने और जिम्मेदार नागरिक बनाने में अध्ययन और सक्षम पुस्तकालयाध्यक्षों के मार्गदर्शन पर जोर दिया।

Next Story
Share it