दिल्ली: राजनाथ सिंह आज जापान के रक्षा मंत्री के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली: राजनाथ सिंह आज जापान के रक्षा मंत्री के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
X



भारत और जापान के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में आज अहम बैठक होने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।



बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को नई गति देने, रणनीतिक विश्वास बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।



दोनों मंत्री समुद्री सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने के साथ ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा उपकरणों और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।



जापान द्वारा रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण से जुड़े अपने ‘थ्री प्रिंसिपल्स’ में संशोधन किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।


बैठक को भारत-जापान रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी के लिए दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Story
Share it