प्रधानमंत्री मोदी आज वर्चुअल माध्यम से खेलो इंडिया संवाद को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से खेलो इंडिया संवाद को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत ‘मेरा युवा...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से खेलो इंडिया संवाद को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत ‘मेरा युवा...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से खेलो इंडिया संवाद को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम देश भर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों में युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह संवाद युवाओं को देश की खेल संबंधी महत्वाकांक्षाओं से जुड़ने का सीधा माध्यम प्रदान करेगा। साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा और खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चल रही चर्चा का हिस्सा बनें।
इसकी प्रमुख विशेषता युवाओं और अग्रणी भारतीय एथलीटों और पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद है। कार्यक्रम का एक केंद्रीय पहलू ‘युवा संवाद’ होगा। इसमें युवा प्रतिभागियों को अपने विचार, दृष्टिकोण और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच विषयों पर आधारित होगा, जिनमें खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशा मुक्त युवा शामिल हैं।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि खेलो इंडिया संवाद का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, अनुशासित और खेलप्रिय राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप किया जा रहा है।





