उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से चार राज्यों और लक्षद्वीप के दौरे पर
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तीन दिन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तीन दिन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तीन दिन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग-अकादमिक सहयोग, मछली पालन को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रमों के अलावा कुछ प्रमुख सार्वजनिक समारोहों में भी भाग लेंगे।
श्री राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के इरोड में कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु जाएंगे, जहां वे राज्य विधानसभा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।
रविवार को, उपराष्ट्रपति केरल के अलाप्पुझा दौरे से शुरुआत करेंगे, जहां वे केरल कौमुदी की एक सौ पन्द्रह वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे पत्तनमथिट्टा में अरनमूला जल महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। बाद में, श्री राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम जाएंगे, जहां वे केरल के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव ओणम परेड का शुभारंभ करेंगे।
उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के अंतिम दिन लक्षद्वीप के अगाटी जाएंगे, जहां वे मछली पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह और कोच्चि के कक्कनाड में आयोजित कॉन्फ्लुएंस 3.0 उद्योग-अकादमिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।





