आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आएंगे ईरान के राष्ट्रपति

  • whatsapp
  • Telegram
आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आएंगे ईरान के राष्ट्रपति
X




ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आऐंगे। यात्रा से पहले ईरान ने भारत को एक महत्वपूर्ण राजनयिक केंद्र बताया। उन्‍होंने आशा व्यक्त की है कि यह समूह द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक सहयोग को गहरा करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने नई दिल्ली के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों के महत्व पर बल दिया। 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन की भागीदारी को देखते हुए प्रवक्ता बाघेई ने विश्वास व्यक्त किया कि बहुपक्षीय कूटनीति द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को और तेज करेगी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ और ब्रिक्स सहित प्रमुख बहुपक्षीय समूहों में भारत की प्रभावशाली भूमिका का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि ईरान के नई दिल्ली के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक सहयोग में अच्छे संबंध हैं।

Next Story
Share it