बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर वे बाढ़ से हुए नुकसान का...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर वे बाढ़ से हुए नुकसान का...
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर वे बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और प्रभावित किसानों से सीधे बातचीत करेंगे।
दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान हाजीपुर के तेरसिया और सरायपुर गांव पहुंचकर किसानों से मुलाकात करेंगे और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी लेंगे। इसके बाद पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में राहत और बचाव कार्यों के साथ किसानों को दी जाने वाली सहायता की समीक्षा की जाएगी।
शिवराज सिंह चौहान मुंगेर के नवाबगढ़ी राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा नवगछिया में कोजीकरैया बांध का निरीक्षण करेंगे। शाम को भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी भी इस दौरे में उनके साथ रहेंगे। 17 सितंबर को राहत शिविरों के दौरे के बाद शिवराज सिंह चौहान पटना लौटेंगे।





