दिल्ली में अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, हिमाचल के मुद्दों पर हुई चर्चा

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली में अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, हिमाचल के मुद्दों पर हुई चर्चा
X




हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार देर शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. बिंदल ने मुलाकात के बाद कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन और स्नेह हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने इस भेंट को ऊर्जा और नई प्रेरणा देने वाला बताया। राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन आगामी कार्यक्रमों और राज्य के राजनीतिक मुद्दों को लेकर सक्रिय है। ऐसे समय में प्रदेश अध्यक्ष की केंद्रीय नेतृत्व से बैठक को संगठनात्मक रणनीति और प्रदेश से जुड़े विषयों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Story
Share it