वायुसेना प्रमुख ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में आखिरी उड़ान भरी
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने सोमवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में अपनी आखिरी लड़ाकू उड़ान भरी। जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर...

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने सोमवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में अपनी आखिरी लड़ाकू उड़ान भरी। जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर...
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने सोमवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में अपनी आखिरी लड़ाकू उड़ान भरी। जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास के दौरान उन्होंने तेजस की कमान संभाली। एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस विशेष उड़ान का वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। वायुसेना ने इसे उनके शानदार सैन्य करियर, उड़ान के प्रति गहरे जुनून और देश सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
‘तरंग शक्ति’ अभ्यास के दौरान वायुसेना प्रमुख ने मित्र देशों के लड़ाकू विमानों और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के साथ भी उड़ान भरी। इस अभ्यास में विभिन्न विमानों के साथ उनकी भागीदारी ने उनके लंबे उड़ान अनुभव और नेतृत्व की झलक पेश की।
वायुसेना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वदेशी तेजस की कमान संभालकर भरी गई यह आखिरी लड़ाकू उड़ान ऐसे फाइटर पायलट की भावना को दर्शाती है, जिसने अपने पूरे सेवाकाल में आगे बढ़कर नेतृत्व करने में विश्वास किया।





