पीयूष गोयल ने चेक गणराज्य के उपप्रधानमंत्री हवलीचेक से की मुलाकात

  • whatsapp
  • Telegram
पीयूष गोयल ने चेक गणराज्य के उपप्रधानमंत्री हवलीचेक से की मुलाकात
X




केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चेक गणराज्य के उपप्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री कारेल हवलीचेक के साथ बैठक की। पीयूष गोयल ने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बैठक को सकारात्मक और उपयोगी बताया।



बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, संयुक्त विनिर्माण और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने तथा रेलवे, परिवहन, रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों पक्ष आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उद्योग जगत के बीच सीधे सहयोग की अहम भूमिका पर सहमत हुए। इसके साथ ही भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के माध्यम से व्यापार और निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने पर भी जोर दिया गया।

Next Story
Share it