बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27- 28 अक्टूबर तक...

बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27- 28 अक्टूबर तक...
बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27- 28 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान गंभीर स्थिति में बदल सकता है और फिर आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने की आशंका है। संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा और आंध्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
दक्षिणी ओडिशा के पांच जिलों में दो दिन 27-28 अक्टूबर को शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं 5 दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठा रहा है।
मछुआरों को अगले दो दिनों तक बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वहीं, पश्चिम बंगाल, केरल, माहे, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईक्काल में भी भारी बारिश की संभावना है।





