राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस का औपचारिक स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस का औपचारिक स्वागत
X



लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष प्रिंस एलोइस भारत दौरे पर हैं। प्रिंस एलोइस का आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रिंस एलोइस का अगवानी की। प्रिंस एलोइस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होगी। प्रिंस एलोइस इस वर्ष दूसरी बार भारत आए हैं।

इससे पहले फरवरी में हुए एआई इम्पैक्ट समिट में प्रिंस एलोइस ने भाग लिया था। इससे पहले उन्होंने 2010 और 2018 में भी भारत की यात्रा की थी। मध्य यूरोप में बसे लिकटेंस्टाइन से भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, प्रिंस एलोइस की यात्रा से दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है, विशेष रूप से पिछले वर्ष भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते के क्रियान्वयन के बाद इसमें और अधिक तेज़ी आएगी।

Next Story
Share it