पीएम मोदी आज भारत मंडपम् में भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट का उद्घाटन करेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी आज भारत मंडपम् में भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट का उद्घाटन करेंगे
X



प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम् में चार दिवसीय भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का विषय है- ‘निवेश, नवाचार और प्रेरणा’।

सम्मेलन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 40 से अधिक मंत्री भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में नीति निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि स्वच्छ ऊर्जा में निवेश, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन भागीदार देशों के रूप में शामिल होंगे। 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, निवेश के अवसरों और विनिर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

इस सम्मेलन के साथ अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की नौवीं सभा और चौथा अंतरराष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्ण सत्र, मंत्रिस्तरीय चर्चा, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की गोलमेज बैठक और विभिन्‍न राज्‍यों के सत्र भी होंगे। इसके साथ आयोजित प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रदर्शक सौर और पवन ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण तथा अन्य उभरते क्षेत्रों की आधुनिक तकनीकों, घरेलू विनिर्माण क्षमताओं और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।

Next Story
Share it