पीएम मोदी दो दिवसीय फिलीपींस दौर पर रवाना

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी दो दिवसीय फिलीपींस दौर पर रवाना
X




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रवाना हो गए हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रहे इस दौरे में पीएम मोदी यानी 17 नवंबर को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे।

रवाना होने से पहले अपने बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि “आसियान देशों के साथ भारत के रिश्ते 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' की धुरी हैं और भारत के 'महासागर' विजन में इनका अहम स्थान है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इस दौरे से व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता को मजबूत करने के लिए वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और फिलीपींस में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी संवाद करेंगे।”

Next Story
Share it