चक्रवाती तूफान अकवान के शुक्रवार को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात अकवान के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलकर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तुनी के बीच तट से टकराने की आशंका है।...
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात अकवान के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलकर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तुनी के बीच तट से टकराने की आशंका है।...
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात अकवान के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलकर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तुनी के बीच तट से टकराने की आशंका है। विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी आशंका है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को इसका सबसे ज़्यादा प्रभाव पड़ेगा। श्री महापात्रा ने कहा कि मछुआरों को समुंद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।
इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाड, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल तक तेज़ वर्षा की संभावना व्यक्त की है। आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज तेज़ हवाओं के साथ तूफान का अनुमान है। अगले चार दिनों तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान है।
उधर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे दिल्ली में एक्यूआई 246 दर्ज किया गया।





