Home > National > सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने प्राग में चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय का दौरा किया
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने प्राग में चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय का दौरा किया
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्राग में चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ...

X
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्राग में चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ...
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्राग में चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर पर पेशेवर आदान-प्रदान मजबूत करने पर भी चर्चा की।
इस दौरान जनरल सेठ ने अपने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रथम उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र चेपेल्का से भी मुलाकात की। इस दौरान बदलते सुरक्षा परिदृश्य और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
सेना प्रमुख को चेक सशस्त्र बलों की योजना होराइजन 2035 : जमीनी युद्ध का आधुनिकीकरण और भविष्य की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।
Next Story





