केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया

  • whatsapp
  • Telegram
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया
X



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिन के इस सम्मेलन का आयोजन गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने किया है। इसका उद्देश्य आतंकवाद के नए उभरते खतरों से निपटने के लिए देश की सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करना है।

सम्मेलन में विदेशों से साक्ष्य जुटाने, आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच में डिजिटल फॉरेंसिक और डेटा विश्लेषण के उपयोग तथा मुकदमों के प्रभावी प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, कट्टरपंथ पर अंकुश लगाने, जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उभरते नए और मिश्रित खतरों से निपटने पर भी विभिन्न सत्रों में चर्चा की जाएगी।

Next Story
Share it