टॉम बेरेंडसन की आज होगी अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक

  • whatsapp
  • Telegram
टॉम बेरेंडसन की आज होगी अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक
X



नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली में है। आज उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से होगी। इससे पहले रविवार को बेरेंडसन ने नई दिल्ली में कहा कि भारत और नीदरलैंड ऊर्जा, सुरक्षा, तकनीक, जल प्रबंधन और कृषि समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

कल टॉम बेरेंडसन ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ पहली भारत-नीदरलैंड विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता की थी। ये वार्ता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और वैश्विक बदलावों के बीच सहयोग मजबूत करने पर केंद्रित है। बैठक में भारत और नीदरलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Next Story
Share it