पाकिस्तान राजस्थान बॉर्डर पर हनीट्रैप से जवानों को फंसाने का कर रहा कारस्तान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पाकिस्तान राजस्थान बॉर्डर पर हनीट्रैप से जवानों को फंसाने का कर रहा कारस्तान

पाकिस्तान भारत के साथ वर्षो से दगाबाजी करता आ रहा है।नये नये हथकंडे अपना कर भारत की खुफिया रिपोर्ट पर डेरा डालना चाहता है।राजस्थान में 17 केस प्रकाश में आये है।भारत के साथ हर तरह की साजिश पाकिस्तान करता आ रहा है।कश्मीर में गैर हिन्दुओ की हत्या के बाद राजस्थान की एक हजार किमी बॉर्डर से सटे पाकिस्तान ने विष कन्याओं को भारत के लिए ट्रेनिग देकर जवानों को फंसाने की मुहिम छेड़ी है।पाकिस्तान की महिलाएं फोन पर बात करती है।जवानों के साथ घूमने फिरने की बात कर यहा तक शादी का प्रलोभन भी दिया जाता है।


सेना की मूवमेंट की खुफिया सूचना देने के लिए पाकिस्तान इन विष कन्याओं को भेज रहा है।हनीट्रैप में सेना के जवानों को ही फ़साती है।सेना की जानकारी और बंकरों की सूचना पाकिस्तान को भेजती है।पाकिस्तान अब और कितना पाप करेगा।हर मुसीबत का सामना कर रहे पाकिस्तान पर अब तो उसकी मूर्खता पर तरस आता है।75 वर्षो से भारत के साथ गद्दारी करता आ रहै पाकिस्तान ने कुछ भी हासिल नही किया है।पाकिस्तान ने आतंकवादियों को पनाह देकर भारत के विरुद्ध निर्दोषों को मारने का काम किया है।यह सिलसिला आज भी इतने वर्षों के बाद भी चालू है।दुनिया से अलग हुआ पाकिस्तान को कोई फूटी कौड़ी उधार नही देता है।महंगाई और बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों का हवाला देकर विपक्ष ने इमरान सरकार के सामने मोर्चा खोला है।इमरान सरकार का तख्ता पलट किया जा रहा है।लेकिन अभी तक उसकी लड़ाई जारी है।

राजस्थान शांतिप्रिय और धार्मिक प्रदेश है।वहा भी पाकिस्तान आग सुलगाने निकला है।उसको मालूम होना चाहिए कि वो राजस्थान है और शूरवीरों की भूमि है।वहा के सैनिको को फसाना पाकिस्तान को भारी पड़ेगा।हथियारों की निगरानी और बॉर्डर पर मूवमेंट की जानकारी लीक करवाने पाकिस्तान का नया हथकंडा है।लिहाजा,उसके लिए सैनिको को सावधानी रखनी होगी।उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं की जवाबदारी आईएसआई खुद उठाता है।पाकिस्तान इन हरकतों से कभी बाज नहीआएगा।

Next Story
Share it