पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

बाबासाहेब पुरंदरे के नाम से लोकप्रिय इतिहासकार कुछ समय से बीमार चल रहे थे | डॉक्टरों ने जानकारी दी कि पुरंदरे एक सप्ताह पहले निमोनिया से पीड़ित पाये गये थे | उन्हें शहर के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था | जहां सोमवार को उनका निधन हो गया | वह ९९ वर्ष के थे | वह अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में वेंटिलेटर पर थे |

डॉक्टर ने बताया उनकी स्थिति रविवार से गंभीर बनी हुई थी | आपको बता दें कि पुरंदरे की अधिकतर कृतियां मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से संबंधित हैं | उन्हें 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित करने का काम किया गया था. पुरंदरे का जन्म 29 जुलाई 1922 को हुआ था |

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर शोक व्यक्त किया


Next Story
Share it