पंजाब कांग्रेस विवाद के बीच प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पंजाब कांग्रेस विवाद के बीच प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार सुबह दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर साझा की और इस अहम मुलाकात की जानकारी दी। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा, उनकी प्रियंका गांधी के साथ लंबी बात हुई। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के घर जाकर उनके मुलाकात की। जब प्रियंका और राहुल की मुलाकात हो रही थी, तब प्रियंका के घर पर ही रहे। प्रियंका के लौटने के बाद रवाना हुआ। हालांकि उन्होंने वहां मौजूद मीडिया के किसी तरह की बात नहीं की। नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी की मुस्कुराहट भरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। इस मुस्कुराहत के कई मायने हैं ? क्या पंजाब में कांग्रेस का विवाद खत्म हो रहा है ? इस तस्वीर के पीछे दोनों नेताओं के साथ हुई लंबी बातचीत में क्या हल निकला ? इन सारे सवालों के जवाब कायसों में, सूत्रों के हवाले से ही मिल रहे हैं।

बता दें कि अगले साल देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में पंजाब भी शामिल है। लिहाजा पार्टी पंजाब कांग्रेस में चल रही किसी भी तरह की गुटबाजी को अभी बाहर नहीं आने देना चाहती है। हाल ही में सिद्धू ने बरगारी मामले और कोटकपुरा फायरिंग की जांच में ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कैप्टन सरकार पर निशाना साधा था। कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी नवजोत सिंह सिद्धू पहले से नाराज थे। लेकिन सिद्धू के इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह सतह पर आ गई थी।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it