बीजेपी का 2024 में सफाया, कांग्रेस को अपना स्टैंड क्लियर , जाने क्या कुछ हुआ महागठबंधन की रैली में

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बीजेपी का 2024 में सफाया, कांग्रेस को अपना स्टैंड क्लियर , जाने क्या कुछ हुआ महागठबंधन की रैली में


बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। लालू यादव ने कहा कि बीजेपी की मानसिकता खतरनाक है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश को और मजबूत करना है।

बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली हुई. हाल ही में किडनी का इलाज कराकर सिंगापुर से लौटे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रैली को संबोधित किया। इस दौरान लालू यादव ने कहा कि हमें देश और संविधान को बचाना है। बीजेपी का 2024 में देश से सफाया करना है। आज देश टुकड़े टुकड़े होने की कगार पर है। साथ ही कहा कि बीजेपी आरएसएस का मुखौटा है। रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि बीजेपी की मानसिकता खतरनाक है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश को और मजबूत करना है। साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी वही करते हैं, जो RSS चाहता है।हम एकजुट रहेंगे तो देश बचेगा. बिहार के संदेश का देश में असर होता है। 2015 का इतिहास दोहराना है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि एकता ही हमारी पहचान है. उन्होंने कहा कि लालूजी ने आज तक सांप्रदायिक शक्तियों के सामने घुटने नहीं टेके। हमेशा उनके खिलाफ लड़े. चाहे जितना भी तंग किया गया हो, लालूजी डरे नहीं। निडर होकर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई भी लीडर नहीं है, वहां सब डीलर हैं। ये देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। ये नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन 2024 में ऐसे लोगों को सत्ता से बेदखल करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने कभी सांप्रदायिक ताकतों के आगे घुटना नहीं टेका। उनका बेटा भी कभी नहीं झुकेगा। नीतीश कुमार ने लोकतंत्र बचाने के लिए सही फैसला लिया था। विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास है। सभी एकजुट हुए तो 2024 में बदलाव होगा। जब-जब बिहार लड़ता है तो दिल्ली हारती है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में विधायक की खरीद फरोख्त किया गया, लेकिन बिहार में यह सफल नहीं होगा। 2024 की लड़ाई आरएसएस और भाजपा वालो से हैं। इसी मैदान में मोदी ने साल 2014 में बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने का वादा किया था। भाजपा का जुमला बिहार में नहीं चलने वाला है। इस बार के केंद्रीय बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला है। भाजपा ने रेल बेचा, तेल बेचा, बीएसएनएल बेचा, एलआईसी को भी बेच दिया। बिहार में जंगलराज के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि यहां जनता का राज है। हम अमित शाह को बताना चाहते हैं कि बिहार के लोग बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ हैं।

पूर्णिया में एयरपोर्ट सबसे पहले बनना था, लेकिन नहीं बना। एयरपोर्ट के लिए जितनी जमीन मांगी गई, हमने दिया। अमित शाह ने पूर्णिया में आकर कह दिया एयरपोर्ट चालू हो गया, लेकिन आज तक एयरपोर्ट चालू नहीं हो पाया। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करे। हम लोग एक साथ रहेंगे तो भाजपा को 2024 के चुनाव में 100 सीट भी नहीं मिल पाएगी।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई। तेजस्वी यादव ने अपने स्वागत भाषण में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी का नाम भूल गए। कहा-हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी। इसी तरह मुख्यमंत्री अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कह दिया।

प्रियांशु

Next Story
Share it