पश्चिम बंगाल: 293 क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी, बनाए गए 459 काउंटिंग हॉल

  • whatsapp
  • Telegram
पश्चिम बंगाल: 293 क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी, बनाए गए 459 काउंटिंग हॉल
X




पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए राज्य के सभी 293 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटिंग सेंटर, स्ट्रॉन्ग रूम और टेबल निर्धारित किए गए है।

पूरे राज्य में कुल 459 काउंटिंग हॉल हैं, EVM के वोटों की गिनती के लिए 4800 टेबल निर्धारित हैं। वहीं पोस्टल बैलेट और ETBPS वोटों के लिए अलग से 322 हॉल और 1687 टेबल बनाए गए हैं।

उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल तक, औद्योगिक क्षेत्र से कोलकाता तक हर सीट के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है। पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिलों- कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पूर्व-पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और कोलकाता में अलग काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

कई जगह एक ही केंद्र पर कई सीटों की गिनती है लेकिन अलग-अलग हॉल और टेबल इसके लिए निर्धारित हैं। शहरी क्षेत्रों में कॉलेज, पॉलिटेक्निक और प्रशासनिक भवन, ग्रामीण इलाकों में स्कूल-कॉलेज को काउंटिंग सेंटर बनाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो मल्टी-लेयर सिक्योरिटी है। केंद्रीय बलों की तैनाती तो है ही साथ ही चप्पे-चप्पे पर CCTV से निगरानी रखी जा रही है। हर राउंड के रिजल्ट तक सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Next Story
Share it