पूर्वोत्तर में कांग्रेस की वापसी, 7 सीटों पर एनडीए को हराया

  • whatsapp
  • Telegram
पूर्वोत्तर में कांग्रेस की वापसी, 7 सीटों पर एनडीए को हराया
X

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस बार देश के दूसरे राज्यों के अलावा कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अपना प्रदर्शन सुधारा है।कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के 8 राज्यों की 25 लोकसभा सीटों में से 7 पर चुनाव जीता है। उसने यहां सीधे तौर पर भाजपा और उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों को टक्कर दी।2019 के चुनाव में कांग्रेस ने पूर्वोत्तर से महज 4 सीटें और भाजपा ने 14 सीटें जीती थीं।

असम की 14 सीटों में कांग्रेस ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा ने 2019 के चुनावों की तरह 9 सीटें जीती। यहां 1 सीट यूनाइटेड पीपुल पार्टी और 1 सीट असम गण परिषद ले गई है।जाति हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटें कांग्रेस के पाले में आई है। मेघालय में 1 सीट कांग्रेस और 1 सीट वॉयस ऑफ पीपुल पार्टी को मिली है। नागालैंड की 1 सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

असम में भाजपा को 9 सीटें मिली हैं। अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने फिर से बाजी मारी। मिजोरम में जोरम पीपुल मूवमेंट ने भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर इकलौती सीट जीती।सिक्किम में भाजपा की सहयोगी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने इकलौती सीट जीती। त्रिपुरा में भाजपा ने दोनों सीटों पर कब्जा किया।मेघालय और नागालैंड में भाजपा की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी को कांग्रेस से हारना पड़ा।

पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है। भाजपा, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मणिपुर में सीधे तौर पर, जबकि सिक्किम, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में सहयोगियों के साथ सरकार चला रही है।

Next Story
Share it