असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें सात उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि बाकी बची 11 सीट को...
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें सात उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि बाकी बची 11 सीट को...
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें सात उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि बाकी बची 11 सीट को कांग्रेस ने गठबंधन सहयोगी रायजोर दल के लिए छोड़ दिया है। कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में राज्य की सात विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने तंगला से रोहित पारिगा, विश्वनाथ से जयंत बोरा, नावबोइचा (SC) से डॉ. जॉय प्रकाश दास को टिकट दिया है।
महमोरा से ज्ञानदीप मोहन और हैलाकांडी सीट से राहुल रॉय कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जालुकबारी से कांग्रेस ने बिदिशा नियोग को टिकट दिया है। बिदिशा की उम्मीदवारी को यहां से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ये सीट राज्य की राजनीति का एक बड़ा केंद्र रही है।
इस सीट से मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी ताल ठोंक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाते हुए 11 विधानसभा सीटें 'रायजोर दल' के लिए छोड़ दी हैं, जिसमें मानस, दलगांव, ढींग, कलियाबोर, तेजपुर, सिसिबरगांव, मार्गेरिटा, डिगबोई, सिबसागर, मरियानी और बोकाखाट शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी और रायजोर दल के प्रत्याशियों को समर्थन देगी. इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।





