पश्चिम बंगाल: कड़ी सुरक्षा के बीच 77 मतगणना केन्‍द्रों पर की जाएगी मतों की गिनती

  • whatsapp
  • Telegram
पश्चिम बंगाल: कड़ी सुरक्षा के बीच 77 मतगणना केन्‍द्रों पर की जाएगी मतों की गिनती
X






पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती कल कड़ी सुरक्षा के बीच 77 मतगणना केन्‍द्रों पर की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि मतगणना केन्‍द्रों पर सभी तैयारी पूरी हो गई है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। पहले, डाक से प्राप्‍त मतपत्रों की गिनती की जाएगी।

इसके बाद इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स वोटिंग मशीनों के मतों की गिनती होगी। उम्‍मीदवार, एजेंट और पर्यवेक्षक पूरी मतगणना के दौरान उपस्थित रहेंगे। शुरुआती रुझान सुबह से मिलने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक परिणाम स्‍पष्‍ट होने की संभावना है।

Next Story
Share it