मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना आज होनी है। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होगा। चतरा जिले की दोनों विधानसभा सीटों चतरा और सिमरिया के लिए...
 Admin | Updated on:23 Nov 2024 10:57 AM IST
Admin | Updated on:23 Nov 2024 10:57 AM IST
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना आज होनी है। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होगा। चतरा जिले की दोनों विधानसभा सीटों चतरा और सिमरिया के लिए...
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना आज होनी है। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होगा। चतरा जिले की दोनों विधानसभा सीटों चतरा और सिमरिया के लिए मतगणना का कार्य मुख्यालय स्तिथ चतरा कॉलेज चतरा में किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने कल ज्वाइंट ब्रीफिंग के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती का काम होगा। इसके बाद ईवीएम से पड़े मतों की गिनती का कार्य शुरू होगा। सुबह 9 से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। पहले रुझान बैलेट पेपर की गिनती के होंगे। फिर बैलेट पेपर की गिनती के साथ पहले राउंड की गिनती शुरू होगी। पोस्टल बैलेट और ईवीएम की गिनती के लिए अलग अलग कमरे बनाए गए हैं। दोनों विधानसभा के मतों की गिनती के लिए 18-18 टेबल लगाए गए हैं। चतरा विधानसभा में गिनती 27 राउंड में पूरी होगी। चतरा विधानसभा में 475 बूथों की गिनती के लिए 18 टेबल लगाए गए हैं। वही जिले की सिमरिया विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाए गए है यहां मतों की गिनती 24 राउंड में पूरी होगी।
मतगणना को लेकर काउंटिंग स्थल और आस पास के क्षेत्र में धारा 144 लगाया गया है।
















