राज्यसभा चुनाव: BJP ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

  • whatsapp
  • Telegram
राज्यसभा चुनाव: BJP ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
X




बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने गुजरात से 4, मध्य प्रदेश से 2, राजस्थान से 2, मणिपुर से एक और अरुणाचल प्रदेश से एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है. उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा को टिकट मिला है। उनके साथ मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को भी मौका मिला है।

अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को मैदान में उतारा है। देवाशीष सामंत राय बीजू जनता दल से राज्यसभा के सांसद थे और अभी हाल ही में उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी।

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन जमा कर सकते हैं, जबकि कागजों की जांच 9 जून को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है और मतदान 18 जून को होगा।

Next Story
Share it