टोंक में मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP आगे, 11 कमरों में जारी वोटों की गिनती

  • whatsapp
  • Telegram
टोंक में मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP आगे, 11 कमरों में जारी वोटों की गिनती
X


टोंक में पंचायती राज चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे नजर आ रहे हैं। जिला परिषद के 30 और 8 पंचायत समितियों के 160 वार्डों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।


पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चलते नजर आ रहे हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।

जिले में जिला परिषद के 30 वार्डों और 8 पंचायत समितियों के 160 वार्डों के लिए मतों की गिनती की जा रही है। देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा, टोडारायसिंह, टोंक और निवाई पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं।

मतगणना के लिए पीजी कॉलेज के 11 कमरों में व्यवस्था की गई है। पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 222 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतों की गिनती टेबलवार और राउंडवार तरीके से की जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी मतगणना स्थल पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 11 कमरों में मतगणना करवाई जा रही है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत प्रवेश पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। अब सभी की नजरें आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

Next Story
Share it