बिहार चुनाव को लेकर पटना में कांग्रेस CWC की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। आज पार्टी स्वतंत्रता के बाद पहली बार पटना में केंद्रीय कार्यकारी समिति (CWC) की बैठक आयोजित...


X
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। आज पार्टी स्वतंत्रता के बाद पहली बार पटना में केंद्रीय कार्यकारी समिति (CWC) की बैठक आयोजित...
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। आज पार्टी स्वतंत्रता के बाद पहली बार पटना में केंद्रीय कार्यकारी समिति (CWC) की बैठक आयोजित कर रही है। इस अहम बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत करीब 170 वरिष्ठ नेता और सदस्य शामिल हो रहे हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना है। साथ ही, पार्टी चुनाव में पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर देगी।
कांग्रेस तेलंगाना की तरह बिहार में भी चुनाव से पहले CWC बैठक कर सकारात्मक माहौल बनाना चाहती है। गौरतलब है कि 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने वहां CWC की बैठक की थी, जिसके बाद पार्टी को अच्छा राजनीतिक फायदा मिला था।
Next Story