28 अक्टूबर 3 नवंबर और 7 नवंबर को बिहार में होंगे मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे : अचार सहिंता लागू

  • whatsapp
  • Telegram
28 अक्टूबर 3 नवंबर और 7 नवंबर को बिहार में होंगे मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे : अचार सहिंता लागू

28 अक्टूबर 3 नवंबर और 7 नवंबर को बिहार में होंगे मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे : अचार सहिंता लागू

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव 3 चरणों में होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर

दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर

तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा।

आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। महिला वोटर 3 करोड़ 39 लाख हैं। वहीं 3 करोड़ 79 लाख पुरुष वोटर हैं। 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।


बिहार विधानसभा चुनाव 2015 :


साल 2015 विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर 57.0% मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा को 25%, फिर राजद (RJD) को 18.8% फिर तीसरे नंबर पर जदयू (JDU) को 17.3% वोट मिले थे।


साल 2015 के चुनाव में राजद जदयू और कांग्रेस साथ मिलकर महागठबंधन बनाया, जिसे 178 सीटें मिलीं थी। लेकिन डेढ़ साल बाद नीतीश महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में चले गए। इस चुनाव में एनडीए में भाजपा, लोजपा और हम (सेक्युलर) के साथ जदयू शामिल हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव 2010 : 2010 विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर 52.7% मतदान हुआ था, जिसमें जदयू (JDU) को 22.6%, राजद (RJD) को 18.8% और भाजपा को 16.5 % वोट मिले थे।


1: सीएम उम्मीदवार कौन-कौन हो सकता है? इसमें सबसे पहला नाम नीतीश कुमार का आता है। नीतीश साल 2010 में एनडीए की ओर से फिर 2015 के चुनाव में महागठबंधन की ओर से सीएम का चेहरा थे। इस बार एनडीए की तरफ से फिर से सीएम का चेहरा होंगे। वहीं महागठबंधन की बात करें तो तेजस्वी यादव सीएम पद का चेहरा हो सकते हैं। महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद का चेहरा तेजस्वी ही हैं। हालांकि इस बार राजद के पोस्टर से लालू प्रसाद यादव का चेहरा गायब है।


Next Story
Share it