प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिये कांग्रेसियों ने किया जनसम्पर्क
कांग्रेस अपने हर वादे को निभाती है। किसानों और युवाओं की तरक्की के लिए कांग्रेस ने अपनी सरकार में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। उक्त बातें कांग्रेस...


कांग्रेस अपने हर वादे को निभाती है। किसानों और युवाओं की तरक्की के लिए कांग्रेस ने अपनी सरकार में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। उक्त बातें कांग्रेस...
- Story Tags
- Congress party
- Priyanka Gandhi
- Congress
कांग्रेस अपने हर वादे को निभाती है। किसानों और युवाओं की तरक्की के लिए कांग्रेस ने अपनी सरकार में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विचार विभाग के प्रदेश महासचिव जयशंकर दूबे ने स्थानीय क्षेत्र के बदलापुर खुर्द, दुर्गापट्टी, भगतपुर, जिरिकपुर आदि गांवों में प्रियंका गांधी की बनारस में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने हेतु जनसम्पर्क के दौरान कहा। श्री दूबे ने कहा कि मंहगाई आसमान छू रही है। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
कांग्रेस सरकारों में किसानों के साथ पढ़ा-लिखा नौजवान भी खुशहाल था किंतु मोदी सरकार ने युवाओं के हाथों से रोजगार छीनकर उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया है। कांग्रेस नेता श्री दूबे ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बनारस रैली में श्रीमती प्रियंका गांधी किसानों और नौजवानों की खुशहाली के लिए कांग्रेस के घोषणा में शामिल किये जाने का मुद्दे का ऐलान करेंगी। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, महात्मा शुक्ला, मुंशीराम, डा. दिलीप यादव, बाबूराम यादव, बाबूराम यादव, अखिल तिवारी, शशांक श्रीवास्तव, रविंद्र दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।