महाराष्ट्र: टॉयलेट विवाद को लेकर मेडिकल छात्र की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र (Maharashtra) में यवतमाल के वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में टॉयलेट करने से हुए विवाद के बाद एक छात्र की हत्या कर दी गई | इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है |


महाराष्ट्र (Maharashtra) में यवतमाल के वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में टॉयलेट करने से हुए विवाद के बाद एक छात्र की हत्या कर दी गई | इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है |
महाराष्ट्र: टॉयलेट विवाद को लेकर मेडिकल छात्र की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
चार महीने पहले शहर के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था | अशोक पाल नाम का मृतक छात्र एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था, जो मूल रूप से मुंबई से सटे ठाणे जिले का रहनेवाला था |
महाराष्ट्र (Maharashtra) में यवतमाल के वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में टॉयलेट करने से हुए विवाद के बाद एक छात्र की हत्या कर दी गई| इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है
इस मामले की वजह से गुस्साए छात्रों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की| कॉलेज के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए और कुछ देर तक अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई थी| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया| पुलिस मामले की जांच कर रही है |
चाकू से किया गया हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल छात्र अशोक पाल 10 नवंबर को करीब साढ़े आठ बजे पुस्तकालय से अपने कमरे में जा रहा था| उसी समय उसे अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया| सीने में दो बार वार किये जाने से वो खून से लथपथ हो गया| घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के अन्य छात्रों ने उसे अस्पताल पहुंचाया|करीब रात साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई |
घटना से संबंधित दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| जांच कर रहे सिटी थानेदार नंदकिशोर पंत ने बताया कि फिलहाल दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है| करीब तीन-चार महीने पहले कुछ बाहरी छात्रों के साथ उसका टॉयलेट को लेकर ग्रंथालय परिसर के बाहर विवाद हुआ था| पिछले दिनों हुए विवाद का गुस्सा आरोपियों ने अशोक पाल को मौत के घाट उतारकर निकाला |
नंदकिशोर पंत, सिटी थानेदार ने बताया कि आरोपी आकाश गोफने व तुषार गडदेवते को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच शुरू है| इस हत्या की प्लानिंग में और कितने लोग शामिल है उन सभी को ढूंढ निकाला जाएगा |