राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से शाम को राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का...


X
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से शाम को राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का...
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से शाम को राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजभवन से मुख्यमंत्री का काफिला अस्थायी निवास पहुना पहुंचा।
पूर्व मुख्यमंत्री के आवास खाली करने के उपरांत ही साय विधिवत रूप से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्री मंडल का संभावित शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को मंगलवार को सम्पन्न होगा।
Next Story