कांग्रेस का हाथ हुआ मजबूत, पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी का हुआ विलय

  • whatsapp
  • Telegram
कांग्रेस का हाथ हुआ मजबूत, पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी का हुआ विलय
X

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल हुई है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। कांग्रेस हेडक्वार्टर में उन्होंने कांग्रेस मीडिया के अध्यक्ष पवन खेड़ा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। अब पप्पू यादव की एंट्री महागठबंधन में हो गई है। पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है।

इससे पहले जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव मंगलवार रात आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास में मुलाकात की थी और अपनी इच्छा बताई थी। खबर है कि लालू यादव ने पप्पू यादव को कहा था कि कांग्रेस के साथ चले जाइये, और पूर्णिया से चुनाव लड़िए। माना जा रहा है कि लालू यादव के कहने पर ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करा दिया है।

इस विलय पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी और पप्पू यादव किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं। वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वे ‘जन अधिकार पार्टी’ का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। ये विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है। बिहार के कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय कराया। पप्पू यादव के साथ उनके बेटे सार्थक यादव भी मौजूद रहे। सार्थक रंजन रणजी खेलते हैं।

Next Story
Share it