असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने रजरप्पा में चुनावी सभा को किया संबोधित

  • whatsapp
  • Telegram
असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने रजरप्पा में चुनावी सभा को किया संबोधित

रजरप्पा सीसीएल स्थित कॉलोनी मैदान में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि मैं मां कामाख्या की धरती से माँ छिन्नमस्तिके की पावन भूमि में आया हूं और मां छिन्नमस्तिका को प्रणाम करता हूं।* धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूँ।उन्होंने कहा की देश में चार चरण का चुनाव अभी तक संपन्न हो चुका है और किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि है की अबकी बार भाजपा 400 पार सीट जीत रही है जनता का रुझान स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार 400 से एक भी सीट कम नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एक ही बात बोल रहें हैं की किसी तरह 400 पार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा की राम मंदिर निर्माण के बाद हिंदुओं के बीच प्रबल उत्साह है।हिमंता विश्व शर्मा ने कहा की जब भाजपा ने 300 सीट पर किया तो कश्मीर से धारा 370 हटा, बाबरी मस्जिद की ढांचा की जगह राम मंदिर का निर्माण हुआ और इस बार 400 पार सीटो से पीओके भी भारत में विलीन हो जायेगा मथुरा में कृष्ण लला आएंगे और ज्ञानवापी में भी मंदिर बनेगा।उन्होंने कहा की देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड बेहद जरूरी है।

पीएम मोदी ने 300 सीट जीतकर तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है 400 सीट आने के बाद पूरी फिल्म दिखाएंगे। हेमंता विश्व शर्मा ने झारखंड की मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे असम और झारखंड की जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति एक जैसे है लेकिन झारखंड खनिज संपदा से भरपूर और समृद्ध है बावजूद इसके झारखंड में जिस प्रकार घुसपैठिए प्रवेश कर रहे हैं उसे झारखंड की डेमोग्राफी प्रभावित हो रही है और स्थानीय झारखंडी में इसका दुष्प्रभाव हो रहा है।आगे कहा कि कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के लिए देश दुनिया में विख्यात कर दिया है।कांग्रेस और झामुमो की गठबंधन की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया बल्कि दलित और आदिवासी समाज से आने वाले को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर विराजमान कर सम्मान देने का काम किया है। जबकि गैर भाजपा शासित प्रदेश कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ओबीसी का आरक्षण काटकर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए, मथुरा और काशी में अधूरे सपने को पूरा करने के लिए, पीओके के वापसी के लिए,भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए,भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए एनडीए गठबंधन को 400 पार सीटों से जिताएं और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जायसवाल को प्रचंड बहुमत से सांसद बनाएं।मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की देश में रामराज्य चाहिए या जिहाद राज्य अब यह तय करने का समय आ गया है। हमारे कल्चर, हेरिटेज, सांस्कृतिक धरोहर को बचाना होगा।

आप कमल छाप में वोट करेंगे तो आपका वोट देश के विकास में सीधा-सीधा नरेंद्र मोदी को जाएगा।राज्यसभा सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की यह लोकसभा चुनाव एक धर्मयुद्ध है।जो कौरव और पांडव के युद्ध के रूप में चल रहा है जिसमें पांडव के नेता के रूप में दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी धर्मयुद्ध में कमान थामे हैं तो दूसरी तरफ कौरव की सेना के रूप में कांग्रेस पार्टी की महागठबंधन खड़ी है उसका सत्यानाश झारखंड सहित पूरे देश में होने तय है। रामगढ़ विधायिका सुनीता चौधरी ने भाजपा और आजसु कार्यकर्ताओं को मिल करके चुनाव जीताने की रणनीति तैयार करने को कहा साथ ही कहा कि हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के आगे कोई टिकने वाला नहीं है।

यहां तो कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला तो हमारे एक साथी को फोड़कर कांग्रेसी चुनाव लड़वा रहें हैं लेकिन जमानत जब्त होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा के प्रभारी शशि भूषण भगत ,सह संयोजक रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू ,रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, ग्वालियर के पूर्व विधायक घनश्याम पीरोनिया , उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ,वसुंध तिवारी दिलीप सिंह, प्रो संजय सिंह दिनेश प्रसाद साहू, केंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज गिरी,गोला मंडल अध्यक्ष विधानसभा संयोजक चंद्रशेखर चौधरी सह संयोजक रंजीत पांडे एवं विजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी भीम सेन चौहान राजीव रंजन, प्रवीण सोनू,धीरज साहू , संतोष शर्मा, बृजेश पाठक दीनबंधु पोद्दार वासुदेव प्रजापति मणि शंकर ठाकुर सुशांत पांडे ऋषिकेश सिंह सरदार अनमोल सिंह नीरज मंडल सहित कई भाजपा और आजसू के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Next Story
Share it