बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पार्टी ने कुल 48...

X
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पार्टी ने कुल 48...
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पार्टी ने कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
इस सूची में सबसे प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम का है, जिन्हें कुटुम्बा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान अपनी मौजूदा सीट कदवा से ही चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी के अनुसार, इन 48 उम्मीदवारों में से 24 पहले चरण में और 24 दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमाएंगे। कांग्रेस ने कहा है कि बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Next Story