प. बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा न देने से जुड़ा बयान, लोकतंत्र और संविधान पर हमला: भाजपा

  • whatsapp
  • Telegram
प. बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा न देने से जुड़ा बयान, लोकतंत्र और संविधान पर हमला: भाजपा
X



भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि भारत एक लोकतंत्र है और इसका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस कथित बयान पर कि वे इस्तीफा नहीं देंगी, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन टिप्पणियों को अराजक बताया और इस तरह के बयान देने में संयम बरतने का आग्रह किया।

पात्रा ने कहा कि ये टिप्पणियां चिंताजनक हैं क्योंकि देश के लोकतंत्र में सत्ता का हस्तांतरण हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से होता आया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा पर हमला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला है।

Next Story
Share it