बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए और राजद ने दाखिल किए पर्चे
बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को संपन्न हुआ। सत्ताधारी एनडीए के नौ उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें...
बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को संपन्न हुआ। सत्ताधारी एनडीए के नौ उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें...
बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को संपन्न हुआ। सत्ताधारी एनडीए के नौ उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें जदयू और बीजेपी के नेता शामिल हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से राजद ने डॉ. सुनील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया। विधानसभा में मौजूद 242 विधायकों के वोट से आठ एनडीए और एक राजद उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दसवीं सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहेगा।
नामांकन की जांच 9 जून को, पर्चा वापसी 11 जून तक और मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। एनडीए के उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री उपस्थिति रहे. नॉमिनेशन के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने अपने पुराने लोगो पर भरोसा जताया है।





