टीएमसी में मुझे पूरी तरह किनारे किया गया- काकोली घोष
तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ...

X
तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ...
तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद काकोली घोष ने आरोप लगाया कि 40 साल तक ममता बनर्जी का साथ देने के बावजूद पार्टी में उन्हें पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया।
चुनाव नतीजे खराब आने पर उन्होंने खुद व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन उसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्टी के ही कुछ लोग उन्हें अपमानित कर रहे हैं। ममता बनर्जी से नाराज काकोली घोष ने कहा कि मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं।
Next Story





