प्रधानमंत्री आज करेंगे सन्युक्त राष्ट्र संघ में संबोधन:

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
प्रधानमंत्री आज करेंगे सन्युक्त राष्ट्र संघ में संबोधन:


PM मोदी आज शाम को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए अमेरिका के न्यूयार्क शहर पहुंच चुके हैं। वहां के समयानुसार वो अमेरिका में सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी जी इस दौरान जिन प्रमुख मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र में अपनी बात रखेंगे, उनमें अफगानिस्तान, सीमा पार से होने वाला आतंकवाद, कोरोना संकट-गरीब देशों की मदद और सुरक्षा परिषद में भारत की भागीदारी जैसे विषय अहम हैं।

पिछले वर्ष महासभा का सत्र कोविड-19 महामारी के कारण डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था। आज प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क पहुंचने पर विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, "भारत के 1.3 अरब लोगों की भावनाओं को आवाज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, वह यहां पर कल 76वें यूएनजीए सत्र को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वर्तमान सदस्यता अब और भी महत्वपूर्ण है।"

Next Story
Share it