कृषि कानून पर प्रियंका ने अपना मत रखा! किसानों को कहाॅं सैनिक

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कृषि कानून पर प्रियंका ने अपना मत रखा! किसानों को कहाॅं सैनिक


कृषि कानून को लेकर जहाँ किसान सड़को पर आंदोलन करते हुए नज़र आ रहे। वहीं अगर बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की तो वे ट्विटर के जरिये अपना मत रख रहे हैं। कंगना,दिल्जीत, हिमांशी और खेसारी लाल के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कृषि कानून के लिए बोलतें हुए नज़र आ रही हैं।

उन्होंने किसानों की स्थिति देख बहुत दर्द हो रहा है। कहने को तो वो देश में नहीं हैं पर इस आंदोलन को काफी नजदीक से फॉलो कर रही हैं। प्रियंका ने अपने ट्वीट में दुःख जाहिर करते हुए कहा हैं कि किसानों को इतनी तकलीफ झेलनी पड़ रही हैं। वे ट्वीट में लिखती हैं- किसान तो हमारे सैनिक हैं। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है. लोकतंत्र में होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।

उनका ये ट्वीट पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फैंस इस ट्वीट पर अलग- अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं। अब उनमे से कुछ लोग ऐसे भी सामने आ रहे हैं कि जो प्रियंका के विचारों से तो सहमत दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐक्ट्रेस का इस मुद्दे पर बोलना ठीक नहीं लग रहा है। अब क्योंकि एक्ट्रेस देश में मौजूद नहीं हैं, ऐसे में इस मुद्दे पर उनका बोलना कुछ लोगों को खल रहा है।

ये ट्वीट प्रियंका ने दिलजीत के ही एक ट्वीट का रिएक्ट करते हुए किया हैं। दिलजीत ने किसानों के लिए काफी ट्वीट किये थे जिसमें से एक ट्वीट में उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि कुछ लोग किसान आंदोलन में भी धर्म का एंगल निकाल रहे थे।

उन्होंने इस आंदोलन को धर्म से दूर करने की कोशिश की थी। जिसकी सहमती में अब प्रियंका भी नज़र आ रही हैं। ये तो हम सब जानते ही हैं कि प्रियंका हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। वहीं किसान आंदोलन पर तो हर सेलेब खुलकर अपने विचार रख रहा है। एक तरफ कंगना सुर्खियां बटोर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिलजीत भी लगातार ट्वीट कर लोगों की नजरों में बने हुए हैं।

अदिती गुप्ता


Next Story
Share it