पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा समाप्त कर दिल्ली रवाना हुई प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा समाप्त कर लिया है। दौरा समाप्त कर प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए...


X
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा समाप्त कर लिया है। दौरा समाप्त कर प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए...
- Story Tags
- Political
- Priyanka Gandhi
- Congress party
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा समाप्त कर लिया है। दौरा समाप्त कर प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं।
पांच दिवसीय दौरा खत्म करते हुए प्रियंका गांधी ने रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी इस बार राज्य विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की समय पर घोषणा करने की योजना बना रही है।
बता दें कि, राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उन्होंने राज्य की राजधानी लखनऊ से अपना दौरा शुरू किया था। कांग्रेस ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का फैसला किया था।यात्रा निकालने का निर्णय प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया था।
Next Story