सपा का महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सपा का महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने रविवार को गौरीगंज मे महिला संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करने के पूर्व स्थानीय डाकबंगले में सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।लीलावती कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने समाज के बीच जाकर 2022 के विधानसभा चुनाव मे वोटों का बंटवारा रोकने और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए वैकल्पिक राजनीति का वातावरण तैयार करने को प्रेरित किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति ने अपने पुत्र अनुराग प्रजापति और सपा समर्थकों के साथ लीलावती कुशवाहा और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी का स्वागत किया।


सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रचना कोरी ने लीलावती कुशवाहा को जिले की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और कानून व्यवस्था की जानकारी दी। लीलावती ने यहां जामो में बीती रात हुई हत्या की घटना के बारे मे भी जानकारी ली। सपा नेता राजेश प्रजापति, अनुज सिंह, रमेश श्रीवास्तव,अरुण प्रजापति, सुशील जायसवाल, बृजकेश श्रीवास्तव, अवनीश, निसार खान आदि मौजूद रहे।

Tags:    SPWomens
Next Story
Share it