क्रिसमस ट्री समारोह का हुआ आयोजन.....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
क्रिसमस ट्री समारोह का हुआ आयोजन.....


असेम्बली ऑफ बिलिवर्स चर्च के हिन्दनगर आराधना स्थल पर मंगलवार को क्रिसमस ट्री समारोह हुआ। पादरी डेनियल पॉल ने विश्व शांति और देश की संपन्नता के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मसीह गीत और लघु नाटिका भी पेश की गई। क्वायर ने 'आया है येशु आया है' और 'ओहो मसीह आया जमीन पर' जैसे गीत पेश किए। इसमें मनदीप, दीपराज, स्तुति, शिवानी, अभिषेक, रेचल, रिया, उमेश और जैरुस ने भाग लिया।

लघु नाटिका में प्रभु ईसा मसीह के दिखाए शांति और प्रेम मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसमें सिद्धार्थ, रोहिणी, कुसुम और दीपिका ने विभिन्न किरदार निभाए। पादरी अकाशदीप पॉल ने पवित्र बाइबिल का पाठ करते हुए मानवता का संदेश दिया।

ठिठुरते लोगों की मदद में जुटा एपिफनी चर्चः क्रिसमस माह और बढ़ती हुई ठंड के बीच एपिफनी

चर्च एक सप्ताह से जरूरतमंदों की मदद में जुटा है। रैन बसेरों और फुटपाथ पर रात गुजारने वालों को ठंड से बचाने के लिए खाना और कपड़े मुहैया करवाए जा रहे हैं। केयर प्रॉजेक्ट की प्रवक्ता ऋचा सेसिल के मुताबिक चर्च से जुड़े लोग नियमित रूप

से जगह-जगह जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे

हैं। संस्थापक मंडल के सदस्य इनोश चत्री व ऋचा सेसिल के नेतृत्व में अभय दास, विनम्रता एल्ड्रेड, मनीष शर्मा, सारांश कुमार, नोयला चंद, वंदना

सेसिल, रियाज सिद्दीक़ी और रिचर्ड सिंह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।

शिवांग

Next Story
Share it