धनतेरस आज, त्रिपुष्कर योग में खरीदारी और पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

  • whatsapp
  • Telegram
धनतेरस आज,  त्रिपुष्कर योग में  खरीदारी और पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। खास बात यह है कि इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो कि खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन सिर्फ नई वस्तुओं की खरीदारी ही नहीं की जाती, बल्कि दीप भी जलाए जाते हैं। धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। कहा जाता है कि धनवंतरि देव जब प्रकट हुए थे उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। इसी के बाद से उनके जन्मदिन पर नए बर्तन खरीदने का चलन शुरू हो गया। इसके साथ ही लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति सहित सोने-चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है।

वहीं, सुंदर, मनमोहक सामानों से बाजार सज गए हैं। श्री गणेश-महालक्ष्मी के पूजन के लिए खास तरह की पूजन सामग्री भी बाजार में है। इसी दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है। बुधवार को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) है। बृहस्पतिवार को बड़ी दीपावली, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पूजा और शनिवार को भाई-दूज का पर्व मनाया जाएगा।

खरीदारी के लिए दिन का मुहूर्त त्रिपुष्कर योग : सुबह 6:06 से 11:31 तक।

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 बजे तक। यह मुहूर्त खरीदारी के लिए यह शुभ है।

विजय मुहूर्त : दोपहर 1:33 से 02:18 तक।

Next Story
Share it