प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के संस्थापक की 53वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के संस्थापक की 53वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

लखनऊ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा की 53 वीं पुण्यतिथि आज यहां खुर्शीदबाग फाटक स्थित विश्व कल्याणी भवन में श्रद्धा भाव के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम में सेवा केंद्र की प्रबंधिका ब्रम्हाकुमारी इंदिरा बहन ने पिता श्री ब्रह्मा बाबा के सानिध्य का अनुभव सभी अनुयायियों को सुनाया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा सभी को सम्मान देते थे चाहे वे छोटे बच्चे ही क्यों न हों। वह सत्संग भवन से हमेशा उल्टे पांव निकलते थे। उनसे जब पूछा जाता गया कि आप ऐसा क्यों करते हैं, तो उन्होने कहा कि यह छोटे बच्चे नहीं बल्कि कल आने वाली स्वर्णिम दुनिया के होनहार दैवी राजकुमार और राजकुमारियां है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि विष्वकल्याण भवन में आज सारे विश्व की आत्माओं के कल्याण के लिए विशेष मेडिटेशन का आयोजन किया गया।


संसार की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए संस्था ने ग्लोबल मेडिटेशन का कार्यक्रम बनाया था। जिसके अंतर्गत तीन दिन विशेष ध्यान का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था सारे विष्व में शांति स्थापना के कार्यों के लिए जानी जाती है, इसके 145 देशों में 8500 से अधिक सेवा केंद्र और कई लाख अनुयाई हैं। आज के दिन विश्व भर में विशेष मानवता के कल्याण के लिए संस्था द्वारा मेडिटेशन का आयोजन किया गया है।

Next Story
Share it