5 अक्टूबर तक लागू हुई लखनऊ में धारा 144, जानिए क्यों

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
5 अक्टूबर तक लागू हुई लखनऊ में धारा 144, जानिए क्यों

लखनऊ में 5 अक्टूबर तक धारा 144 लगा दी गई है। दरअसल , यूपी में किसानों के प्रदर्शन और आने वाले त्योहारों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने पांच अक्टूबर तक धारा 144 लागू कर दी है। इसके विधानसभा के एक किलोमीटर के दायरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और घोड़ागाड़ी आदि चलाने पर रोक लगा दी गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि सितंबर में कई पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा दो अक्टूबर को गांधी जयंती, 14 अक्टूबर को दशहरा और 19 अक्टूबर को बारावफात का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ में विभिन्न प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होनी हैं।

आदेश में कहा गया है कि इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों और प्रदर्शनकारियों द्वारा भी धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है, जिसके चलते राजधानी में शांति-व्यवस्था बिगड़ सकती है। जिसको देखते हुए पांच अक्टूबर तक लखनऊ में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है।

Tags:    section144UP
Next Story
Share it