टोक्यो पैरालंपिक भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने रजत पदक प्रधानमन्त्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
टोक्यो पैरालंपिक भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने रजत पदक प्रधानमन्त्री समेत  कई नेताओं ने दी बधाई

साभार -सोशल मीडिया 



अभी हाल ही में टोक्यो ओलंपिक का समापन हुआ है जिसमें भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया।अब टोक्यो पैरालंपिक में भी लगातार खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन देखने को मिल रहे है। जिसकी सराहना स्वयं राजनीतिक नेताओं द्वारा भी की जा रही है।

आपको बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता है। उनकी जीत के साथ ही भारत की कुल पदक संख्या 11 तक पहुंच गई है,प्रवीण को इस जीत के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ढेरों बधाई दी है।


बता दें कि उनकी जीत के साथ ही भारत की कुल पदक संख्या 11 तक पहुंच गई है। प्रवीण को इस जीत के लिए CM अशोक गहलोत ने ढेरों बधाई दी है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि वो जीत के लिए बधाई के पात्र है। ऊंची कूद में भारत के लिए उन्होंने रजत पदक हासिल करने में बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया, देश गौरवान्वित है।

गौरतलब है कि प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में जीता सिल्वर, पीएम मोदी ने बधाई दी | इस सिलसिले को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए उन्हें बधाई दी है। प्रवीण ने 2.07 मीटर लंबी छलांग लगाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस छलांग के साथ ही प्रवीण ने नया yएशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बेहद रोमांचक मुकाबले के आखिरी क्षणों में पौलेंड के खिलाड़ी जॉनाथन उन पर भारी पड़े और 2.10 मीटर की छलांग लगाते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

नेहा शाह

Next Story
Share it