शिवहर पहुँची हॉकी एशिया कप 2025 ट्रॉफी, लोगों ने किया भव्य स्वागत
बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा शिवहर के खेल भवन पहुँची। यहाँ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय सहित खेल...


बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा शिवहर के खेल भवन पहुँची। यहाँ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय सहित खेल...
बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा शिवहर के खेल भवन पहुँची। यहाँ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय सहित खेल प्रेमियों ने ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया।
खेल भवन में ट्रॉफी के आगमन पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी के साथ आए विशेष दल तथा जिले के खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक से बॉल पास कर खेल भावना और टीम वर्क का परिचय दिया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
गौरतलब है कि खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राज्य खेल अकादमी, राजगीर में किया जाएगा। इस आयोजन में एशिया की प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी 38 जिलों में ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाली जा रही है। शिवहर जिले में ट्रॉफी के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं खेल संघों के प्रतिनिधियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाकर इस क्षण को यादगार बनाया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है और यह गर्व की बात है कि बिहार इस बार मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी गौरव यात्रा से युवाओं में नई ऊर्जा और खेल के प्रति गहरी प्रेरणा मिलेगी।